
डी. सी. विक्रम सिंह
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीसी विक्रम सिंह ने जिला वासियों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम बने भविष्य आपका और जीवन हो सुगम-सफल एक नया संकल्प लेकर आप नव वर्ष को उज्जवल बनाए।
डीसी विक्रम सिंह ने सभी जिला वासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2022 की विदाई और नए साल 2023 के आगमन पर नववर्ष को हर्षोल्लास और शांति पूर्वक तरीके से मनाने की अपील भी की है। डीसी विक्रम ने कहा कि नव वर्ष को अपने परिजनों के साथ धूमधाम से मनाएं और समाज में शांति बनाए रखने में अपना सहयोग दें। नए साल में नए लक्ष्यों को निर्धारित करके उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें और अपने साथियों को भी सही राह दिखाकर उनकी जिंदगी में नए रंग बिखेरने की कोशिश करें।







