
जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करते हुए मेघोत बिंजा के गणमान्य
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गांव मेघोत बिंजा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में रेडक्रॉस सोसायटी व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में श्री लीलाराम रिटायर्ड लेक्चरर के सुपौत्र कनिष्क के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष की भांति पौधारोपण किया। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। पेड़ ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य है।
उपस्थित जनसमूह को पौधे वितरित किए गए। कनिष्क के पिता रैडक्रॉस काउंसलर सुभाष कैलोरिया ने ऐसे अवसरों पर पेड़ लगाए जाने की परम्परा शुरू करने पर बल दिया। उपस्थित जनसमूह को साल में एक पेड़ लगाने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर श्री विजयपाल, महेंद्र अकाउंटेंट, मनजीत, संजय मास्टर, मिश्री देवी, रामेश्वरी, सावित्री, प्रीत, रमेश, गुल्लू, मोहित, उत्तम, लाडो व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी ने कनिष्क को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी l







