
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गोवा के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय सीनियर एवं मास्टर्स किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की 53 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक, 05 रजत पदक एवं 13 कांस्य पदक (कुल 28 पदक) जीतकर पदक तालिका चौथा स्थान हासिल किया है.
इस अवसर पर ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न इवेंट्स में खेलते हुए पदक जीते हैं.
प्रदेश की टीम के साथ प्रशिक्षकों में अंजू शर्मा एवं सुधीर कुमार एवं रेफ़री के तौर पर सचिन गोला, सीमा सैनी, जसवंत सिंह, दीपक सिवाच, रितेश गुलिया गए थे.
फरीदाबाद के कुणाल, श्रद्धा रंगरह ने स्वर्ण पदक; अर्चित बंसल ने रजत पदक; नितिन कश्यप, अजय वर्मा, रेखा, सुधीर सक्सेना एवं कुलविंदर सिंह ने कांस्य पदक हासिल किये.
खिलाडियों को हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आनंद मोहन शरण, आई. ऐ. एस. अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार ने बधाई दी है, हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के सदस्यों में श्री अशोक चौधरी, श्री विकास अग्रवाल, श्री आनंद मेहता, श्री एस. एन. बंसल, श्री सतेंदर वशिष्ठ, श्रीपाल शर्मा, श्री निष्ठाकर आर्य, श्री अजित विजय ने बधाई दी हैं.
इस अवसर पर ‘वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने सभी खिलाडियों को बधाई दी है.







