
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / फॉउंडशन अगेंस्ट थेलासीमिया व् केयर फॉर थेलासीमिया का एक ही उद्देश्य रहा है थेलासीमिक बच्चो को स्वस्थ रखा जाये व् उनको खुश रखा जाये। जैसा की एक खुश मन स्वस्थ शरीर को जन्म देता है। इसी कड़ी में आज थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद मिड टाउन के सहयोग से बच्चो को प्रतापगढ़ झज्झर पिकनिक पर बस द्वारा ले जाया गया।
प्रतापगढ़ पहुंचने पर बच्चो का हरयाणवी रीति रिवाज से माथे पर तिलक लगा व् फूलो की वर्षा कर स्वागत किया। बच्चो के लिए हरयाणवी खाने का विशेष प्रबन्ध किया हुआ था। बच्चो ने बाजरे की रोटी सरसो के साग का देसी घी के साथ आनंद लिया। बच्चो ने अनेक प्रकार के खेलो में हिस्सा लिया जिनमे रस्साकस्सी, मटकी फोड़, गुल्ली डंडा, झूले, बैल गाड़ी की सैर, ऊठ की सवारी, मिट्टी के बर्तन बनाना, मेहंदी लगाना और भी बहुत सारी प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया। बच्चो ने नगाड़े, डी. जे. व् ढोल की थाप पर अपने सभी दुख दर्द भुला कर खूब डांस किये बच्चो के लिए यह एक अनोखा ही अनुभव था। जगह जगह खाने के स्टाल लगे थे जिनका बच्चो ने लुत्फ़ उठाया। विशेष रूप से मक्के की रोटी सरसो का साग व् लस्सी का आनंद।
अंत में बच्चो को हरयाणवी पगड़ी पहना कर विदा किया गया वो पल बहुत ही खुशियों भरा व् यादगार पल था। पिकनिक में 40 बच्चो ने हिस्सा लिया जिनमे कनिका,गर्व, अनंत, मोहित, मानव, रिशु, राहुल, लवेश, लोकेश, रितेश, पार्थ, वंश, पवन, राहुल झा, कमल, अमन इत्यादि थे। संस्था के महा सचिव रवींद्र डुडेजा, कमलेश, जे. के. भाटिया ने बच्चो का साथ दिया। बस का विशेष प्रबंध श्री सत्यवीर डागर समाज सेवक द्वारा किया गया था






