
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ हरियाणा वन विभाग एवम हरियाणा शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सौजन्य से प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में इको क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि वन्य जीवों के संरक्षण एवम जैव विविधता को बढ़ाने के लिए हरियाणा वन विभाग द्वारा इस प्रकार की गतिविधियां चला कर युवा वर्ग को जोड़ा जा रहा है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस विषय में जागरूक किया जा सके। आज विद्यालय में जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में आर्ट्स अध्यापिका पूनम एवम विज्ञान अध्यापक अजय गर्ग तथा अन्य अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जिस में 100 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभागिता की। इस प्रतियोगिता में छात्रा खुशी को प्रथम, छात्र चंदन कुमार को द्वितीय और रिया को तृतीय घोषित किया गया। सीनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिस में विद्यालय की नवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। क्विज प्रतियोगिता में बजरंगी को प्रथम, डिंपल को द्वितीय, प्रेम को तृतीय और नमो नारायण को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यापकों पूनम रोहिल्ला, पूनम, अजय गर्ग सहित समस्त अध्यापकों तथा क्विज प्रतियोगिता के लिए प्राध्यापक प्रकाश चंद्र झा का सुंदर समन्वय के लिए आभार प्रकट किया तथा विजेता छात्र छात्राओं को ब्लॉक चरण की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने के लिए प्रेरित करते हुए अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।




