
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच फॉरेस्टबाइटस इलेवन ओर क्लासिक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने फॉरेस्टबाइटस इलेवन को 8 विकेट से हराया। यह मैच 20 ओवर का था I
फॉरेस्टबाइटस इलेवन ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फॉरेस्टबाइटस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 125 रन का लक्ष्य दिया। फॉरेस्टबाइटस इलेवन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए सतवीर सिंह ने 34 गेंदों पर 4 चौके, 3 छक्के की मदद से 47 रन, नीरज चौहान ने 11 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 23 रन बनाए। क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनोज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट, रोहित नाशा ने 1.3 ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट, चंद्रपाल सैनी, आशीष रावत और अमीर अहमद ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 10.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर जीत हासिल की। क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सौरभ अरोड़ा ने 62 गेंद पर 10 चौके, 4 छक्के की मदद से 69 रन, ए.बी ने 9 गेंदों में 2 चौके, 6 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। फॉरेस्टबाइटस इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने 2.5 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिये।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच मनोज को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच सतवीर सिंह को घोषित किया।
बेस्ट बैट्समैन सौरभ अरोड़ा को घोषित किया गया।
बेस्ट बॉलर मनोज को घोषित किया गया।
बेस्ट कैप्टन मनोज नाशा को घोषित किया गया।







