
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / दी फरीदाबाद सैन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक की वार्षिक आम सभा में हरको बैंक के चेयरमैन व मुख्य अतिथि हुकुम सिंह भाटी ने बैंकिंग सर्विस व लोनिंग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि को-आपरेटिव बैंक के प्रॉफिट में रहने से बैंकिंग के उज्जवल भविष्य के संकेत मिलते है। एजीएम में बैंक के महाप्रबंधक प्रशांत यादव ने वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। एजीएम की अध्यक्षता लाजपत राय फागना द्वारा की गई जबकि मंच का संचालन उमेद सिंह भाटी द्वारा किया गया। वार्षिक आम सभा में पहुंचने पर मुख्य अतिथि चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी का महाप्रबंधक प्रशांत यादव, कैथल के महाप्रबंधक रणवीर बेनीवाल, चेयरमैन दिनेश भाटी, सतीश शर्मा, सुखबीर नागर, घनश्याम व अन्य बैंक कर्मियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
एजीएम की शुरूआत नन्हीं बालिका चार्वी खन्डूला द्वारा प्रस्तुत किए गए मेरे बांके बिहारी लाल इतना न करना श्रृंगार भक्ति गीत के साथ की गई। एजीएम में मौजूद बैंक कर्मियों व ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी ने कहा कि दी फरीदाबाद सैन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक आज फायदे की स्थिति में है, जोकि उसके उज्जवल भविष्य की ओर ईशारा करता है और यह सब बैंक कर्मियों के अथक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने माना कि कम मेन पावर होने के बावजूद कर्मियों द्वारा अथक प्रयास से बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में स्थित को-आपरेटिव बैंक भी अच्छा काम कर रहे है तथा अब लोनिंग को बढ़ाने के साथ-साथ और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर देना होगा। जिसस की परिणाम और बेहतर आ सकें।
उन्होंने पैक्स में अन्य कई व्यवसायिक सुविधाएं शुरू करने पर भी जोर दिया। जिससे की पैक्स भी प्रॉफिट की स्थिति में आ सकें। वार्षिक आम बजट में लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक प्रशांत यादव ने बताया कि बैंक का रिजर्व सरप्लस 90. 76 करोड़ से बढक़र 96.02 करोड़ होना इस बात की ओर ईशारा करता है कि बैंक की फाईनेशियल स्थिति मजबूत हुई है तथा उधार भी 355.24 करोड़ से बढक़र 419.72 करोड़ हो गया है। जहां तक बात बैंक के हरको बैंक में एफडी की है तो वह भी 9.04 करोड़ से बढक़र 9.26 करोड़ हो गया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से प्रदेश के अन्य शहरों में बैंक केे अपने भवनों ठीक उसी तरह फरीदाबाद में भी बैंक का अपना अलग से भवन होगा।






