
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / केन्द्रीय विद्यालय संगठन – गुरुग्राम संभाग द्वारा 26 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 के बीच तीरंदाजी के 53वें राष्ट्रीय पर्व 2024 का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मेजवानी पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. – 3 फरीदाबाद तथा केन्द्रीय विद्यालय क्र.- 1 फरीदाबाद द्वारा की गई। जिसमें 23 संभागों के 145
बालकों तथा 20 संभागों की 120 बालिकाओं ने आयुवर्ग U-14, U-17, U-19 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उच्च
स्तर का प्रदर्शन किया एवं नवीन कीर्तिमान स्थापित किए। केन्द्रीय विद्यालय न0 1 मे लड़कों के ठहरने की व्यवस्था थी
वहीं पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. – 3 फरीदाबाद मैं लड़कियों के ठहराने की व्यवस्था थी के वी न0 3 द्वारा
प्रतिभागियों के इन पांच दिनों को यादगार बनाने के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन प्राचार्य श्रीमती
भारती कुक्कल केकुशल नेत्रत्व में किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया जिसका संचालन श्रीमती
भारती गुप्ता ने किया|
दिनांक 30 सितम्बर 2024, 12 बजे दोपहर को केन्द्रीय विद्यालय क्र.-1 के प्रांगण में भव्य समापन समारोह पी.एम. श्री
के. वि. क्र. 3 एवं के. वि. क्र. 1 फरीदाबाद के द्वारा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री वरुण मित्र उपायुक्त
के.वि.एस. गुरुग्राम संभाग के कर कमलों द्वारा की गई। जिसमे श्री दीदार सिंह सहायक आयुक्त गुरुग्राम संभाग, श्रीमती
मंजू, श्रीमती भारती कुक्कल, श्री मती ममता शेखर, श्री जगगीत सिंह, श्री मती कल्पना की गरिमामयी उपस्थिति ने
आयोजन को सफल बनाया। मंच संचालन श्रीमती वंसला ने किया|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस के यादव अधीक्षक, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के द्वारा 53वीं खेलकूद प्रतियोगिता –
2024 तीरंदाजी की विधिवत समापन की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन द्वारा प्रतिभागियों को
अभिप्रेरित करने हेतु तीरंदाजी से जुड़े ऐतिहासिक तीरंदाज कर्ण की कहानी को सुनाकर बच्चो को आगे बढ़ने का हौंसला
दिया.
तीनों विद्यालय के कला शिक्षकों तथा खेल शिक्षको को उनकी अद्वितीय कलात्मक कुशलता हेतु सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक खेलों का आयोजन किया गया जिसमे गुवाहाटी संभाग के प्रतिभागियों द्वारा बिहू नृत्य तथा
भुवनेश्वर संभाग द्वारा संबलपुरी लोक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया ।
मुख्य अतिथि के द्वारा सभी प्रतिभागियों को मैडल दिए गए।
बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार – जयपुर संभाग
द्वितीय पुरस्कार – गुवाहाटी संभाग
तृतीय पुरस्कार – सिल्चर संभाग
बालिका वर्ग में
प्रथम पुरस्कार – मुंबई संभाग
द्वितीय पुरस्कार – जयपुर संभाग
तृतीय पुरस्कार- चैन्नई संभाग
को समग्र चैंपियन की ट्राफी से नवाजा गया| पाँच दिवसीय 53वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता – 2024 तीरंदाजी
के समापन पर श्रीमती मंजू , प्राचार्या केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 फरीदाबाद के द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों और
अधिकारियों,प्रतिभागियो, अनुरक्षक शिक्षको तथा आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया गया| कार्यक्रम की
समाप्ति राष्ट्रगान गायन के साथ हुई |




