
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / युवा उद्योगपति अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी और भारतीय अर्थव्यवस्था एवं विकास के विभिन्न पहलुओं पर उनसे सार्थक चर्चा की।
इस मौके पर आशीष जैन ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान बन गई है और पूरी दुनिया हमारे देश में निवेश करने को आतुर है और दुनिया में रहने वाले भारतीय लोगों रूतबा भी बढ़ा है। उन्होनें बताया की देश की सेनाओं द्वारा आए दिन किए जा रहे परीक्षण इस बात का सबूत है कि आज देश सुरक्षित हाथों में है।
आशीष जैन ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर देश व प्रदेश की तरक्की को तेजी से आगे बढ़ा रहे है। उन्होनें बताया कि कृष्णपाल गुर्जर हमेशा उद्योगपतियों को सहयोग देते है और उनकी हर छोटी से छोटी समस्या का निवारण शीघ्रता से हल करते है।
अभिषेक जैन ने बताया कि केबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर भी अपना पूरा जोर लगाए हुए है प्रदेश को नई ऊचाइयों पर ले जाने के लिए। उन्होनें कहा कि शेखावत जी जैसे अनुभवी और विद्वान व्यक्तित्व से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है, साथ ही आज की बातचीत बेहद ज्ञानवर्धक रही।
आशीष जैन ने मंत्री जी को फऱीदाबाद घर आने का निमंत्रण भी दिया। मंत्री जी ने उन्हें आश्वसन दिया है जब भी वे फरीदाबाद किसी कार्यक्रम में आएगें तो उनके घर अवश्य पधारेगें






