
कालीबाड़ी संस्था के सदस्य माता से आशीर्वाद लेते हुए
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे .
बसंत पंचमी में माघ पंचमी के पुनीत अवसर पर सेक्टर 16 स्थित कालीबाड़ी ने अपने पुरे हर्षो उल्लास के साथ देवी सरस्वती की पूजन समारोह की आयोजन किया । माँ सरस्वती को शारदा देवी, हंसवाहिनी, वागीश्वरी, वरदायिनी जैसे अन्य अनेको नIमो से भी जाना जाता है। पूरे देश में बसंत पंचमी का त्यौहार ज्ञान, शिक्षा, संगीत, कला की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप मनाया जाता हैं । बसंत का पर्व, मौसम हर किसे के लिए बहुत मायने रखता हैं । बसंत के आगमन के समय पेड़ पौधों में नई कोपलें जन्म लेती हैं । पूरी प्रकृति पिले रंग के चादर से सज़ कर जैसे माता के जन्मदिन की खुशियां मना रहे हो । शुरू से ही प्रत्येक वर्ष के पारम्परिक अनुष्ठान को जारी रखते हुए इस 39वे वर्ष भी फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 के महिला सदस्यों द्वारा माता सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गयी। सुबह 9 बजे से ही पूजा शुरु हुई दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभी के लिए प्रसाद के वितरण तक अनुष्ठान जारी रहा। मंदिर प्रवक्ता के अनुसार लगभग 600 भक्तों के मध्य प्रसाद वितरण की गयी। आज संध्या को माता की आरती के साथ पूजा की समापन की घोषणा की जाएगी। फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 समय समय पर आने वाले त्योहारों के आयोजन के अलावा अपने सामाजिक कार्यकर्मो के लिए विशेषकर जानी जाती है। चाहे वो कोविद महामारी के दौरान जरूरतमंदों के मध्य मुफ्त भोजन एवं राशन की वितरण हो या सर्दियों के समय वस्त्र वितरण हो, फरीदाबाद कालीबाड़ी हमेशा बढ़ चढ़ कर समाज के इन जरूरतों में साथ देती रही है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com








