
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
फ़्रेंड्ली कप इंटर अकैडमी प्रैक्टिस मैच यह मैच एमरल्ड क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर और एमरल्ड क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया।इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 35-35 ओवर का था और रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 278 का लक्ष्य दिया ।रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 11 वर्षीय कनव शर्मा ने 63 गेंदों पर 13 चौकों 8 छक्के मदद से सर्वाधिक 102 रन और पार्थ शर्मा ने 49 गेंदों पर 5 चौकों 3 छक्क़ो की मदद से 39 रन और अक्षय चंदिला ने 39 रन ओर ओम् कुमार ने 32 रन का योगदान दिया। एमरल्ड क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशुमन त्रिपाठी ने 19 रन देकर 2 विकेट लीं व पंकज शर्मा , लक्षित गिगिया और वंश त्यागी ने 1-1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एमरल्ड क्रिकेट अकादमी 32.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर ढेर हो गई। एमरल्ड क्रिकेट अकैडमी की ओर से लक्षित गिगिया ने 53 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 52 रन , पार्थ बेलवल ने 46 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 26 रन बनाए। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तनिश दुआ 3 विकेट व रूद्र भाटिया ने 2 विकेट व शिवा ,वंशज भाटिया ,और सहज ने 1-1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच कनव शर्मा को घोषित किया गया।







