
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ ओ३म योग संस्थान ट्रस्ट, पाली फरीदाबाद में ओ३म शिक्षा संस्कार सी. सै. स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के प्रोटोकॉल अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास कराए गए।
संस्थान के विशेषज्ञों ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उपस्थित शिक्षकों और स्टाफ ने भी योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में छात्रों ने संचलन, आसान योग मुद्राएँ और ध्यान तकनीकों का अभ्यास किया, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।
संस्थान के अध्यक्ष योगीराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज ने कहा, “योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। यह हमें स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाए रखता है।”
अंत में, संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागियों को योग की महत्वता पर विशेष संदेश और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़े।
इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई।






