
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ ओ३म योग संस्थान ट्रस्ट एवं ओ३म शिक्षा संस्कार सी० सै० स्कूल, पाली फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में परम पूज्य गुरूजी योगीराज डॉ. ओ३मप्रकाश महाराज, संस्थापक एवं अध्यक्ष के सानिध्य में आयोजन को शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- स्कूल मैनेजर डॉ. राशी जी
- स्कूल प्रिंसिपल डॉ. अंजु कुमारी जी
- स्कूल समिति सदस्य एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्री ओमप्रकाश यादव जी
- स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. सुरेश सिंह जी
- कोषाध्यक्ष स्वामी ऋषिपाल सिंह जी
- वरिष्ठ सदस्य श्री नरेंद्र सिंह जी
सभी गणमान्य सदस्यों ने विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं योग गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं योग व संस्कारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
ओ३म संस्थान की ओर से भविष्य में ऐसे कई प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना भी प्रस्तुत की गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।






