
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ ओ३म् शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, पाली, फ़रीदाबाद के कक्षा छठी के छात्र मोक्ष का जन्मदिन विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं शुभकामनाओं के साथ मनाया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मोक्ष को शुभाशीष प्रदान किया गया कि वह पढ़-लिखकर अपने माता-पिता, गुरूजनों, विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करे।
विद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगिराज ओ३मप्रकाश महाराज जी ने मोक्ष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा:
“बेटा मोक्ष जी, आपके जन्मदिन पर हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप स्वस्थ रहें, अच्छे से पढ़ाई करें और अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। ‘जीवेम शरदः शतम्’ – आप दीर्घायु हों और सदैव सफलता की ओर अग्रसर रहें।”
विद्यालय की ओर से मोक्ष एवं उनके परिवार को इस शुभ अवसर पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।







