
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
ओम योग संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम पाली का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष श्रद्धेय योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी तथा मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी विजय प्रताप सिंह राजनेता, श्री गिरिराज सिंह पैरालंपिक तथा उपनिदेशक खेल गुरुग्राम हरियाणा, श्री एलएन राव डीसीपी सेवानिवृत दिल्ली पुलिस, चौधरी बलराज सिंह नोएडा, डॉ प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष ऑल इंडिया प्राइवेट स्कूल फरीदाबाद, श्री सतीश सांगवान, श्री ओम प्रकाश यादव जी शिक्षाविद तथा स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर अंजू, प्रबंधक डॉ राशि याज्ञिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे किया गया जिसमें ईश वंदना तथा स्वागत गीत का कार्यक्रम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया, उसके बाद विद्यार्थियों द्वारा अनेकों लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति के लिए स्वामी दयानंद सरस्वती जी के 200वीं जन्म जयंती के विषय पर तथा नारी सशक्तिकरण के विषय पर उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सर्वांग सुंदर व्यायाम, आत्म सुरक्षा के अभ्यास, योगासन के स्तूप, सिल्क एरियर, डोरी मलखंब, तथा लेजियम व्यायाम का प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल पाली में शिक्षा के साथ विशेष रूप से संस्कारो से बच्चो को संस्कारित किया जाता है मुझे यहां आकर बहुत ही खुशी तथा आनन्द की अनुभूती हो रही है ।
विजय प्रताप जी ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा इंटरनेशनल ओलिंपियाड मैथमेटिक्स के विजेता छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल व ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में योगीराज जी ने संभाषण में आए हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगणों, अभिभावकगणों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को आशीर्वचन व धन्यवाद प्रेषित करके वार्षिकोत्सव का समापन किया







