
मैन ऑफ द मैच सैफ अली
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
2nd रविंदर फागना मिक्स कॉर्पोरेट टूर्नामेंट 2023-24 रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच एस जी क्रिकेट क्लब और सुपर किंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
इस मैच मे एस जी क्रिकेट क्लब ने सुपर किंग क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया , यह मैच 20 ओवर का था और एस जी क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सुपर किंग क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 113 रन का लक्ष्य दिया ।
सुपर किंग क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए साजिद सैफी ने 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। एस जी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मीजा सैफी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट, ध्रुव छपराना और मोंटी ने 2/2 विकेट , सैफ अली और शजैब सैफी ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एस जी क्रिकेट क्लब ने 16.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 114 रन बनाकर जीत हासिल की। एस जी क्रिकेट क्लब की ओर से सैफ अली ने 20 गेंदों पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए।
सुपर किंग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिनेश गर्ग और क़मर सैफी ने 2/2 विकेट अर्जुन पंडित व दीनू ने 1/1 विकेट हासिल किया।







