
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद मे प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विद्यालय के एस जे ए बी सदस्यों को सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में चहुंमुखी प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने, फर्स्ट एड पोस्ट लगाने, आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर घायल को हॉस्पिटल निर्वर्तन कराने, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार सामाजिक संस्थाओं को सहयोग देने एवम विद्यालय में सहयोग देने जैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि शिक्षेतर गतिविधियां जैसे शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न अवसरों पर आयोजित किए जाने वाले स्किट, क्विज और स्लोगन लेखन सहित सभी प्रतियोगिताओ में प्रतिभागिता कर विजय प्राप्त करने वाले ब्रिगेड सदस्यों को सम्मानित किया गया। इन गतिविधियों के संचालन में प्राध्यापिका गीता, मुक्ता, सुशीला, ममता, संदीप, जितेंद्र, पवन, कुलदीप शर्मा, सोनिया खत्री, धर्मपाल शास्त्री, ललित, दिलबाग सिंह सहित अन्य अध्यापकों ने सराहनीय सहयोग किया। जूनियर रेडक्रॉस, ब्रिगेड अधिकारी व प्राचार्य मनचन्दा ने कहा कि विशेष रूप से सभी स्टाफ सदस्यों ने ब्रिगेड सदस्यों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राचार्य मनचन्दा ने ब्रिगेड सदस्यों, अध्यापकों और अभिभावकों का इन सब के संचालन में बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय जीवन में विद्यार्थी यदि स्वस्थ अभिरुचियां विकसित कर लेते है वे उन्हें जीवन में बड़ी सफलताओं की ओर अग्रसर करती है तथा राष्ट्र उत्थान में सहायक सिद्ध होती हैं।







