
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ द्वारा दिनांक 11-01-2023 से 17-01-2023 तक प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत
गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में “सड़क सुरक्षा सप्ताह” मनाया गया जिसमे सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देने
व युवाओं में जागरूकता लाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
गतिविधियों के प्रभारी इंचार्ज डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सैकडो विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा शपथ पर हस्ताक्षर, शपथ ग्रहण, भाषण, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, जागरूकता रैली आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। गतिविधियों का संयोजन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा मलिक द्वारा
कराया गया,महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई।

सभी को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम बताए और जागरूक किया गया, “उन्होंने बताया कि “सड़क सुरक्षा सप्ताह”भारत सरकार के सड़क व परिवहन मंत्रालय व हरियाणा सड़क सुरक्षा परिषद् द्वारा पूरे प्रदेश व देश में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके। “सड़क सुरक्षा – जीवन सुरक्षा” के मूल मन्त्र को अपनाते हुए ,जब भी वाहन चलायें, गति पर नियन्त्रण रखे, हेल्मेट लगा कर चले। प्रथम दिन 11-01-2023 को एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा निबंध लेखन गतिविधि का आयोजन कराया गया जिसमें नरेंद्र लक्ष्मी हिमिका आकाश चंचल सोनिया आदि के साथ 20 से अधिक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
दूसरे दिन 12-01-2023 को एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को व्याख्यान गतिविधि में एन.एस.एस. कार्यक्रम
अधिकारी डॉ० सीमा मलिक ने व्याख्यान दिया और स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के
बारे में बताया और इससे जुड़ी कई सारी जानकारियां साझा की।
तीसरे दिन 13-01-2023 को एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा शपथ ग्रहण गतिविधि में डॉ संजीव गुप्ता,
डॉ० सीमा मलिक, डॉ सचिन गर्ग, श्रीमान लवकेश, श्रीमती अनीता आदि के साथ 50 से अधिक
एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली और दूसरों को भी इसके
नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
चौथे दिन 14-01-2023 को एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग गतिविधि में
“दुर्घटना से रखनी दुरी है तो हेलमेट सबसे जरुरी है”, “वाहन नियंत्रित गति में चलाएं, जिम्मेदार नागरिक का
फ़र्ज़ निभाएं।”, “सुरक्षा के साथ समझौता, दुर्घटनाओं को न्योता” आदि नारों के साथ ही 20 से अधिक
स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर लोगों को जागरूककरते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भागीदारी दर्ज
कराई।
छठे दिन 16-01-2023 को एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षित ड्राइविंग प्रतिज्ञा पर हस्ताक्षर गतिविधि
में डॉ० संजीव गुप्ता, डॉ सीमा मलिक, डॉ सचिन गर्गआदि के साथ 50 से अधिक एन.एस.एस.स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली एक अच्छे नागरिक के रूप में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगें।
सातवें दिन 17-01-2023 को एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,
रैली का शुभारंभ डॉ संजीव गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर डॉ सचिन गर्ग और डॉ सीमा मलिक भी उपस्थित रहे। “हर कार्यों में सुरक्षा के उपायों को अपनाना है, जीवन को सुरक्षित बनाना है“ “सुरक्षा मानकों का पालन मजबूरी नहीं जरुरी है“आदि नारों के साथ रैली अम्बेडकर चौक से लेकर मैन बाजार बल्लबगढ़ होते हुए वापस महाविद्यालय पहुँची। प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा की युवा देश का भविष्य है, उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहना चाहिए। एन.एस.एस. ईकाई III में इन गतिविधियों का सफल आयोजन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा मलिक, की देखरेख में किया गया। इसमें 100 से अधिक एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। जिसमें मुख्यतः नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी, रिंकी, हिमिका, चंचल, अभिषेक आकाश, जतिन व सोनिया ने विशेष भूमिका निभाई ।







