
Oplus_16908288
Lडी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने समाज सेवा की भावना के साथ एन.आई.टी. में स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वहाँ रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में आवश्यक राशन सामग्री जैसे आटा, दाल और चावल वितरित किए, जिससे बुजुर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल सके।
इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, जिससे वे काफी प्रसन्न और भावुक भी दिखाई दिए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे कॉलेज के ऑफिसिएटिंग प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। उनके सहयोग और प्रेरणा से यह सेवा कार्य संभव हो पाया। इसके साथ ही प्रोग्राम ऑफिसर (बॉयज यूनिट) डॉ. जितेंद्र ढुल और प्रोग्राम ऑफिसर (गर्ल्स यूनिट) मिस कविता शर्मा के सहयोग से स्वयंसेवकों ने इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।






