
दाये से बाये किरण मिश्रा, अंजलि अग्रवाल, ललिता, डॉ सपना डोनर तस्लीम, रेखा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
केयर फॉर थैलासीमिया द्वारा थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर भूड़ कालोनी ओल्ड फरीदाबाद में किया गया। रक्तदान शिविर की विशेषता थी की शिविर का आयोजन थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के अभिभावकों द्वारा किया गया। जैसा की इस समय अत्यधिक गर्मी है व् स्कूल कॉलेज की छुट्टिया चल रही है इस कारण रक्त की अत्यधिक कमी हो गयी है जिसके चलते थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी को पूरा करने का एक प्रयास किया गया जो सफल रहा।
केयर फॉर थैलासीमिया संस्था एक ऐसी संस्था है जिसमे प्रधान, सचिव व् कोषाध्यक्ष सभी महिला वर्ग ही है। संस्था की प्रधान श्रीमती सिम्मी कुमार ने बताया की संस्था की स्थापना फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया से प्रभावित हो कर की गयी थी।
जिसके लिए फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के महा सचिव रविंद्र डुडेजा ने हमेशा प्रेरित किया की थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के अभिभावकों को आगे आ कर अपने बच्चो के लिए कुछ अच्छा करना चाहिए।
आज के शिविर की एक और विशेषता रही की बहुत सारी महिलाओ ने रक्तदान किया। महिला का रक्तदान करने का मतलब उसका पूरा परिवार रक्तदान करेगा।
आजके रक्तदान शिविर में किरण मिश्रा, अंजलि अग्रवाल, ललिता, तस्लीम, रेखा, विरेन्दर, विपुल अग्रवाल, धीरेंद्र शर्मा, संदीप, चेतन, जय प्रकाश, लविश, संजय व् सुमन झाखड़ का विशेष सहयोग रहा।







