
जनतंत्र टुडे .
शिव एन्क्लेव पुस्ता पार, इस्माईलपुर में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद मुनेश-रवि भडाना उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्षद मुनेश-रवि भडाना ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पार्षद मुनेश रवि भड़ाना ने कहा कि वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष आराधना की जाती है। उन्होनें कहा कि कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से वसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था. इसी वजह से ज्ञान के उपासक सभी लोग वसंत पंचमी के दिन अपनी आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीतेन्द्र भाटी, विष्णु यादव, संतोष, सुंदर बिष्ट, अनिल, संदीप,सुशील,मुन्ना,पुनीत,अजय,अजीत एवं समस्त कॉलोनीवासी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com







