
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच सूनर्स क्लब ओर आर्सेनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में आर्सेनल क्रिकेट क्लब ने सूनर्स क्लब को 41 रन से हराया। यह मैच 20-20 ओवर का था और सूनर्स क्लब ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
आर्सेनल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का लक्ष्य दिया। आर्सेनल क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव गुसाईं ने 47 गेंदों पर 9 चौको और 1 छक्कों की मदद से 74 रन, योगेश ने 30 गेंद पर 4 चौके की मदद से 36 रन बनाए। सूनर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिलीप चौरसिया ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट, अनिल रावत ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट, संतोष ओर अमित यादव ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सूनर्स क्लब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। सूनर्स क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कार्तिकेय ने 25 गेंद पर 3 चौके,1 छक्के की मदद से 30 रन और दिलीप चौरसिया ने 22 गेंद पर 2 चौके 2 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। आर्सेनल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए फरहान सिद्दीकी ने 3 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट, योगेश ने 4 ओवर में 18 रन देखकर 2 विकेट, राम, नेगी और गौरव गोसाई ने 1–1 विकेट हासिल किया
इस मैच का मैन ऑफ द मैच गौरव गुसाईं को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच दिलीप चौरसिया को घोषित किया।






