
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। यह मैच विक्ट्री क्रिकेट क्लब ओर आर्सेनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
इस मैच में आर्सेनल क्रिकेट क्लब ने विक्ट्री क्रिकेट क्लब को 30 रन से हराया। यह मैच 20 ओवर का था और विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आर्सेनल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 139 रन का लक्ष्य दिया। आर्सेनल क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए निक्की ने 28 गेंदों पर 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 49 रन, नेगी ने 38 गेंद पर 3 चौके की मदद से 37 रन बनाए। विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रवीण नागर ने 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट, धर्मेंद्र सिंह ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट, अर्पित यादव, योगेश भड़ाना और धर्मेंद्र नागर ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धर्मेंद्र नागर ने 14 गेंद पर 4 चौके,2 छक्के की मदद से 29 रन और नितिन ने 23 गेंद पर 4 चौके की मदद से 25 रन बनाए। आर्सेनल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय कपूर ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट, योगेश, निक्की,राम ने 2–2 विकेट और गौरव गुसाईं ने 1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच निक्की को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच प्रवीण नागर को घोषित किया।






