
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने बताया कि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास जी महाराज की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन श्री राधामोहन गौशाला, चौमुहाँ, वृन्दावन में धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की खास बात यह होगी कि दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी,फरीदाबाद निवासी शरीफ आज़म द्वारा भेंट किए गए भव्य एवं मनमोहक मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान होंगे, झूला झूलेगे, हजारों ब्रजवासी पूजा अर्चना करेंगे।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज तथा डॉ.आर एन सिंह ने शरीफ आज़म की उन्मुक्त कंठ से प्रसंशा किए। संत जयकृष्ण दास महाराज ने कहा कि इससे समाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलेगा।





