
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लभगढ़ मंडल की इस बैठक में प्रदेश के भाजपा संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा,जिला अध्यक्ष फरीदाबाद महानगर सोहन पाल सिंह, विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने शिरकत की। बल्लभगढ़ पहुंचने पर संगठन मंत्री और अन्य नेताओं का मंडल कार्यकारिणी की तरफ से स्वागत किया गया ।
बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और मंडल अध्यक्ष संजय जांगड़ा को बधाई। इस बैठक में जिला फरीदाबाद महानगर के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ पदाधिकारीगण युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी भक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में स्वदेशी अपनाओ देश को आत्मनिर्भर बना जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। दीपावली के पर्व पर उपयोग होने वाले स्वदेशी सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी सामान की प्रदर्शनी से भी दीपावली पर्व को लेकर भारत में निर्मित एलईडी लडिया खरीदी और अन्य कार्यकर्ताओं को भी स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक किया।






