
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, केन्द्रीय तम्बाकू बोर्ड के चेयरमैन रघुनाथ बाबू, पोलिंग बूथ अध्यक्ष जगबीर सैनी, बीएलए-2 नरेश कुमार सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। श्री राजू ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। पीएम मोदी ने कहा एक परिवर्तन जो आपने देखा होगा अब गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी यानि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी यानि गांधी जी की पुण्यतिथि तक चलेगा। कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया। राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामथ्र्य की जो झांकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में अभी पद्म सम्मान की भी घोषणा हुई। पुरस्कार पाने वालों में कई ऐसे नाम भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे देश के अनसंग हीरो हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए आप जरूर इनके बारे में जानने की कोशिश करिए।
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com







