
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया । आज की बैठक आदरणीय प्रधान श्री देवेन्द्र गुप्ता और सचिव श्री दिनेश गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित की गई । प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के नेतृत्त्व में आयोजित की गई बैठक का उद्देश्य अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रदर्शन से अवगत कराना है। अभिभावकों को विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया गया । विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षा प्रदर्शन, कुल मिलाकर व्यवहार के
बारे में बताया गया । विद्यार्थियों के गृह परीक्षा के अंक भी अभिभावकों से सांझा किए गए। उन्हें कॉलेज की सभी गतिविधियों एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में बताया गया । इस बैठक के आयोजन का उद्देश्य अभिभावक-शिक्षक बंधन को मजबूत करना है । कई अभिभावकों ने अपनी चिंताओं पर चर्चा की, शिक्षकों ने धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने का प्रयास किया ।
अभिभावकों से महाविद्यालय फीडबैक फॉर्मा भी भरवाया गया। शिक्षक अभिभावक बैठक के साथ-साथ एक विशेष कार्यक्रम “मार्गदर्शन” रखा गया। कार्यक्रम को दो सत्र में आयोजित किया गया ।प्रथम सत्र में अग्रवाल पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़, द्वितीय सत्र में अग्रवाल स्कूल सेक्टर-3 व अग्रवाल स्कूल, मच्छगर से 12वीं कक्षा करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी और सचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी के मार्गदर्शन में किया गया।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के स्वागत भाषण से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। उन्होंने अपने वक्तव्य में उपस्थित सभी अभिभावकों को विभिन्न सुविधाओं, सर्टिफिकेट कोर्स, छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन, डिजिटल कक्षाएं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब छात्र को अपने अंदर झांकने और अपनी कमियों पर काम करने की जरूरत है । मैडम डोली मंगल, सोनिया व शालू मैडम ने अपनी डिजिटल प्रस्तुति द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय सभी पाठ्यक्रम सर्टिफिकेट कोर्स, करियर काउंसलिंग, पाठ्यक्रम के उपरांत विभिन्न नौकरी के अवसरों से सूचित कराया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक बिंदु संयोजिका डॉ. शिल्पा गोयल द्वारा ‘सीप’ (CEEP) के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि इसके तरह डिजिटल मार्केटिंग, वेब डिजाइनिंग और स्पोकन इंग्लिश जैसे अनेक कोर्स नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ बिना किसी अलग खर्च के कराए जाते हैं। सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों से सूचित करने के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर में भ्रमण कराया तथा सभी विषय के मुख्य प्रवक्ताओं से बातचीत कराकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सीमा मालिक, डा. शिल्पा गोयल, स्वाति तथा एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं का भरपूर सहयोग रहा।







