
डीसी विक्रम
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि आज बुधवार 30 नवम्बर को यूरिया और डीएपी खाद का यारा कंपनी का रैक लग रहा है और 02 दिसंबर को कृभको व चम्बल का रैक लग जाएगा। इसके बाद जिला की सभी पेक्सो पर यूरिया उपलब्ध हो जाऐगा। जिससे फरीदाबाद जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं होगी। किसानों को उचित मात्रा में यूरिया मिल पायेगा।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महानिदेशक हरियाणा पंचकूला द्वारा यूरिया/Urea और डीएपी /DAP की एलोकेशन/ Allocation की जाए। जिला में यूरिया उपलब्ध कराया जा सके।डीसी विक्रम सिंह जिला में यूरिया और डीएपी खाद की वास्तविक स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक ने बताया कि जिला में यूरिया 146.28 मीट्रिक टन, डीएपी 241.8 मीट्रिक टन, एमओपी 55 मीट्रिक टन और सिंगल सूपर फास्फेट 176.95 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिला फरीदाबाद में रबी फसलों के लिए 2022-23 Urea/यूरिया 7200 मीट्रिक टन व DAP/डीएपी 4000 मीट्रिक टन की जरूरत है।उप निदेशक ने आगे बताया कि सभी होलसैल/ Wholesale व रिटेल/ Retail dealers डीलर्स को अपनी पीओएस मशीन/ POS Machine को खाद यूरिया/ Urea और डीएपी/ DAP के वास्तविक स्टॉक से मिलान करने के आदेश लिखित व वाट्सएप/ Whatsapp व मौखिक रूप से भी दिए।श्री हरीश यादव क्यूसीआई/ QCI फरीदाबाद द्वारा आज 3 खाद के डीलर्स/ Dealers क्रमश: संजय खाद भंडार महावतपुर, अग्रवाल खाद भंडार छांयसा और भाटी खाद भंडार छांयसा का यूरिया/ Urea और डीएपी/ DAP का निरीक्षण किया और इन दुकानों में पीओएस मशीन/ POS Machine व वास्तविक स्टॉक में अनियमितता पाई गई। इसकी वजह से इन उक्त तीनों दुकानों को शो कॉज नोटिस/ Show Cause Notice issue किया गया। उन्हें हिदायत दी गई कि वास्तविक स्टॉक/ Actual Stock व पीओएस मशीन/ POS Machine को अपडेट करें।







