
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ प्रांगण में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में संस्कृत विभाग एवं संस्कृत साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वाधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन आज के संदर्भ में नैतिक मूल्यों का महत्व विषय पर किया गया l
के. एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश अग्रवाल को व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया l अतिथि महोदया ने विद्यार्थियों की समक्ष समाज की आधुनिक स्थिति को अवगत कराते हुए उन्हे नैतिक मूल्य अपनाने पर जोर दिया, साथ ही सनातन संस्कृति से परिचित कराते हुए वर्णित नैतिक मूल्य और परंपरा अनुसार अपने पूर्वजों से मिले हुए संस्कारों द्वारा अपने जीवन यात्रा को सुगम बनाने पर जोर दिया l
महोदया ने विद्यार्थियों के समक्ष अतिथि देवो भव:, सत्यमेव जयते इत्यादि सूक्तियां को बताते हुए वेद और उपनिषद इत्यादि का अध्ययन आवश्यक रूप से करना चाहिए ऐसे विचार सांझा किये l G-20 का आदर्श वाक्य “वसुधैव कुटुंबकम्” को विस्तार से बताते हुए विदेशियों द्वारा संस्कृति अपने का एक उदाहरण विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया l व्याख्यान के उपरांत विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा अतिथि के समक्ष रखी, अतिथि महोदय ने बड़ी प्रशंसा सहजता के साथ सभी की जिज्ञासा को शांत किया l
संस्कृत विभाग द्वारा गत वर्ष (2022-23) में “सामान्य संस्कृत व्याकरण” नामक संस्कृत सर्टिफिकेट कोर्स को चलाया गया। आज के इस अवसर पर विद्यार्थियों को कोर्स के सर्टिफिकेट वितरण किये गए। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पूजा सैनी की देखरेख में किया गया l अंत में विभागीय अध्यक्षा ने सभी का धन्यवाद किया l इस व्याख्यान से 72 विद्यार्थी लाभान्वित हुए l







