
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविधालय बल्लबगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत के दिशा निर्देशन में पुस्तकालय दिवस मनाया गया। गौरतलब है कि संपूर्ण राष्ट्र आज फादर ऑफ लाइब्रेरी साइंस पदमश्री डॉ. एस आर रंगानाथन के जन्मदिवस को अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर महाविधालय के लर्निंग रिसोर्स सेंटर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया
गया जिसमें देश विदेश के जाने माने साहित्य पुरस्कार विजेता लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई।
लाइब्रेरियन डॉ. राम चंद्र ने विधार्थियों को लाइब्रेरी में उपलब्ध अखबार, मैगजीन, ग्रंथ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विधार्थियों को नियमित रूप से लाइब्रेरी में उपस्थित होकर साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मैडम कमल टंडन, डॉ. के.एल. कौशिक, डॉ. नरेश कामरा, डॉ. पूजा सैनी, डॉ. सुप्रिया, सुभाष कैलोरिया मौजूद रहे।







