
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की पूर्व छात्र मिलन संगठनके द्वारा पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र (सी.ए.) श्री कैलाश चंद गुप्ता जी व पूर्व छात्र (सी.ए.)
श्री प्रदीप बंसल जी रहे। पूर्व छात्र मिलन संगठन अध्यक्ष व मार्गदर्शक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। पूर्व छात्र-छात्राओं के मिलन समारोह में महाविद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया जो कि समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने अपने संबोधन में सभी एलुमनाई को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो सभी संस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और जिस प्रकार से आप अपने ज्ञान, विकास, विवेक, शिक्षा, कौशल से महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं , यह गर्व की बात है। जीवन में फेल होना बड़ी बात नहीं अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बना कर जीवन पथ पर चलने की सलाह दी और गुरुदक्षिणा के रूप में सभी विद्यार्थी महाविद्यालय के साथ जुड़े रहे; इस बात पर बल दिया। इस अवसर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। डॉ. के.एल. कौशिक ने महाविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। श्री कैलाश चंद गुप्ता जी ने अपने संबोधन से इस मिलन समारोह केआयोजन के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से यादें पुनर्जीवित हो गई। इस अवसर पर (सी.ए.) श्री प्रदीप बंसल जी ने भी अपने विचारों से अवगत कराते हुए,उपभोक्ता अधिनियम के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी अपने जीवन की सभी
कामयाबी काश्रेय महाविद्यालय को देते हुए आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं को स्वयं रोजगार करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर गरीब व मेधावी 9 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान उनके द्वारा की गई।इस अवसर पर श्री कैलाश चंद गुप्ता जी व श्री प्रदीप बंसल जी को (एलुमनाई अचीवर अवार्ड्स 2022) से सम्मानित किया गया; (सी.ए.)
श्री कैलाश चंद व श्री प्रदीप बंसल अग्रवाल महाविद्यालय से (1976-80) बैच के मेधावी विद्यार्थी रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद पुराने पलो और पुराने पलों की मीठी-मीठी यादों व पुराने रिश्तों का एक नया अध्याय शुरू करना है। पूर्व छात्र छात्राओं ने मंच पर अपनी यादों को साझा किया; और अपने अनुभवों को बांटा। अग्रवाल
महाविद्यालय बल्लभगढ़ की एलुमनाई एसोसिएशन के समन्वयक व कार्यक्रम संयोजक डॉ. के.एल. कौशिक के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफल हुआ, इस अवसर पर श्रीमती कमल टंडन जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय
के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. रामचंद्र, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार निराला डॉ. शोभना गोयल, डॉ. रेखा सेन मुख्य रूप से मौजूद रहे। पूर्व छात्र मिलन समारोह में 420 विद्यार्थियों मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत जलपान की व्यवस्था की गई और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







