
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा नारा लेखन,पोस्टर मेकिंग तथा हस्ताक्षर लेखन अभियान गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज डॉ संजीव गुप्ता, डॉ प्रवीन गुप्ता और एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा मलिक भी उपस्थित रही ।
“दुर्घटना से रखना दूरी है तो हेलमेट सबसे जरुरी है।”, “वाहन नियंत्रित गति में चलाएं, जिम्मेदार नागरिक का फ़र्ज़ निभाएं।”,“सुरक्षा के साथ समझौता, दुर्घटनाओं को न्योता।”आदि नारों के साथ ही 20 से अधिक स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर लोगों को जागरूक करते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भागीदारी दर्ज कराई। डॉ० संजीव गुप्ता, डॉ० सीमा मलिक, श्रीमती अनीता , डॉ सचिन गर्ग, श्रीमान लवकेश, आदि के साथ महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
40 से अधिक एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली और दूसरों को भी इसके नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। एन.एस.एस. ईकाई III में इन गतिविधियों का सफल आयोजन एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने महाविद्यालय विद्यार्थियों की सहायता से किया। जिसमें मुख्यतः नरेंद्र सिंह, मनिष, कुनाल, अभिषेक, जतिन व सोनिया ने विशेष भूमिका निभाई ।







