
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 21 नवम्बर और 22 नवम्बर 2023 को आयोजित अन्तर्महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मुक्केबाजी कि पुरुष और महिला दोनों ही टीमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुक्केबाजी की महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुक्केबाजी महिला टीम में चंचल, नेहा, शीतल, तान्या, संजना और वंदना शामिल रहे। वहीँ इसी प्रतियोगिता के महाविद्यालय की पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में सिद्धार्थ, सूरज कुमार, कृष्णा, पवन और दीपक शामिल रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी ने स्टाफ सदस्यों के साथ विजेता खिलाडिओं का स्वागत किया एवं इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी व कहा की ये खिलाडी आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। प्राचार्य जी ने इस अविस्मरणीय जीत के लिए निरंतर मेहनत व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय को सफलता का मूल मंत्र बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ० जगबीर सिंह, खेल कूद के संयोजक डॉ. के. एल. कौशिक, श्री नन्द किशोर, श्री पवन दलाल भी उपस्थित रहे ।







