
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा शाखा चंडीगढ़ के दिशानिर्देशन से अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी की सद्प्रेरणा से, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत जी के कुशल मार्गदर्शन में यूथ रेडक्रॉस व सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड इकाईयों ने विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जिसकी थीम थी “फर्स्ट ऐड इन डिजिटल वर्ल्ड” l इस अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा विषय पर एक वार्ता का अयोजन किया गया l जिसमें जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद शाखा से आए रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य व प्राथमिक चिकित्सा के प्रशिक्षक मुख्य वक्ता श्री दर्शन भाटिया ने अपने वक्तव्य में किसी भी व्यक्ति जो दुघर्टनाग्रस्त हो, जिसे सांप, बिच्छू या किसी जहरीले जीव ने काट लिया हो, जल गया हो या हड्डियों के टूटने पर अस्पताल पहुंचने से पहले जो उपचार दिया जाता है उसकी जानकारी दी जिससे अधिकतर लोगों की जान बचाई जा सके, अगर ऐसा नहीं किया जाए तो घायल की जान जा सकती है l
श्री भाटिया ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा के सिद्धांत जैसे सांस की जांच करके सीपीआर देने के नियमों व मूल दवाइयों की महत्त्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत कराया l महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस के समग्र कोर्डिनेटर डॉ० जयपाल सिंह जी ने स्वागत भाषण दिया व स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक चिकित्सा एक दैविक कार्य है क्योंकि इससे हम किसी के जीवन को बचाते हैं और किसी परिवार को टूटने से बचाते हैं l
इस अवसर पर स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा का महत्त्व समझाने के लिए एक वीडियो भी दिखाई गई l इस प्रकार के आयोजनों के पीछे प्राचार्य जी का लक्ष्य यह है कि प्राचार्य जी चाहते हैं कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी रुचि लें, और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें l इस शानदार आयोजन के लिए महाविद्यालय प्राचार्य जी ने यूथ रेड क्रॉस व सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की समस्त टीम को बधाई दी l गौरतलब है कि इस वार्ता से महाविद्यालय के लगभग 115 स्वयंसेवक लाभान्वित हुए l समापन सत्र में यूथ रैडक्रॉस काउंसलर सुभाष कैलोरिया ने सभी का धन्यवाद कियाl इस अवसर महाविद्यालय रैड क्रॉस की काउंसलर पूजा व श्री लवकेश उपस्थित रहे l







