
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के एम.ए. अर्थशास्त्र के छात्र अनमोल जैन में चीन के शहर बैंगडू में 28 जुलाई से प्रारंभ हुए फीसू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी समर गेम्स – 2021 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक (टीम इवेंट) में प्राप्त किया। अनमोल जैन के साथ उनकी टीम में अर्जुन चीमा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर एवं वरुण तोमर, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ थे।
ज्ञात हो कि अनमोल जैन बल्लबगढ़ शहर का ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष का शूटिंग में एक होनहार खिलाड़ी है जिसने पहले भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर केवल अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी ने महावद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारियों व विद्यार्थियों के साथ अनमोल जैन को महाविद्यालय परिसर में आमंत्रित कर फूलमालाओ, पुष्पगुच्छ व ढोल से जोरदार स्वागत किया एवं इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि अनमोल आने वाले खिलाडियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। प्राचार्य जी ने इस अविस्मरणीय जीत के लिए निरंतर मेहनत में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ निश्चय को सफलता का मूल मंत्र बताया। अनमोल की उपलब्धि पर अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी उपाध्यक्ष श्री वासुदेव गुप्ता जी, सचिव श्री विनोद मित्तल जी और कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण मित्तल जी ने अनमोल को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इसे अतिरिक्त महाविद्यालय के शारीरिक विभाग के प्रवक्तस डॉ. जगबीर सिंह, खेल-कूद संयोजक डॉ. के. एल. कौशिक, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. नरेश कामरा, डॉ. गीता गुप्ता, अन्य प्राध्यापकों, उप-अधीक्षक श्री मनमोहन सिंगला ने बधाई दी।







