
प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता सम्बोधन देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सत्र की शुरुवात प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के भाषण से हुई। उन्होंने बताया महाविद्यालय में एसडीजी क्लब की स्थापना 2022 में की गई थी। जिसमें समय-समय पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए l उन्होंने बताया उद्यमिता के माध्यम से केवल पैसा ही नहीं कमाया जा सकता बल्कि ख्याति कमाई जा सकती है। उन्होंने Will और Goodwill के अंतर को बताते हुए उनकी महत्वता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि will के द्वारा कैसे Goodwill कमाई जा सकती है और हर किसी को goodwill कमा कर समाज के लिए काम करना चाहिएl
इस सत्र के मुख्य वक्ता श्री अनित गुप्ता निदेशक (एआरसी गुरुग्राम) ने अपना व्याख्यान रोचक और आकर्षक तरीके से विद्यार्थियों के साथ से साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सपने, उनके उद्देश्य और उनकी रूचि आदि के बारे में पूछा जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक उद्यमिता के बारे में बताया l उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ अगर काम किया जाएगा तो वह अवश्य सफल होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समस्या नहीं समाधान के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया l उन्होंने महाविद्यालय में एआरसी फाउंडेशन द्वारा जो सर्टिफिकेट कोर्स, महाविद्यालय में शुरू किया जा रहा है जिसका विषय ‘सामाजिक उद्यमिता’ के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। इस कोर्स में 40 विद्यार्थियों को सामाजिक उद्यमिता और समाज कल्याण के कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा l उन्होंने पिच डेक के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया l उन्होंने एक अच्छे उद्यमी के गुणों के बारे में भी बताया l
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मनोज शुक्ला (समन्वयक) द्वारा किया गया। इस वार्ता में 135 विद्यार्थियों ने भाग लेकर ज्ञान वर्धन कियाl इस अवसर पर डॉ. के.एल.कौशिक, श्री रविंद्र जैन डॉ. संजीव, डॉ. अशोक कुमार निराला, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. रितु, डॉ. शोभना गोयल, डॉ. गीता गुप्ता डॉ. डिंपल, श्री सुभाष तथा अन्य प्रवक्तागण उपस्थित थे l







