
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता की सद- प्रेरणा से महाविद्यालय में अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। स्व- वित्तीय संस्थान के प्रभारी डॉ० संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।गीत-संगीत एवं नृत्य से भरपूर इस रंगारंग कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ताओं एवं विद्यार्थियों के अतिरिक्त शिक्षणेत्तर विभाग ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया।

सांस्कृतिक कमेटी की संयोजिका डॉ शिल्पा गोयल ने सभी का अभिवादन करते हुए लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और प्रभारी महोदय को आमंत्रित किया। स्व-वित्तिय संस्थान प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता ने भी सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व बदलते मौसम के साथ- साथ सौहार्द्रता और समन्वय का प्रतीक है।हमे बदलते मौसम में स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है।
इसके साथ-साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष श्रीमती उषा चौधरी,डॉ रेनू माहेश्वरी, डॉ०प्रवीण गुप्ता, डॉ० सचिन गर्ग एवं एन.एस.एस प्रमुख डॉ सीमा मलिक सभी ने मिलकर लोहड़ी जलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कोपल,खुशबू और रितिका द्वारा गाये गए पंजाबी गीत से हुआ।ततपश्चात सोनिया एवं शिल्पी द्वारा पंजाबी नृत्य प्रस्तुति हुई।इस रंग भरे कार्यक्रम मे ढोल की थापों पर पूरे महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रवक्ताओं ने आनंद लिया। समन्वयक के रूप में शिल्पी गोयल, (कंप्यूटर विभाग),श्रीमती दीपमाला (प्रबंध विभाग)श्रीमती मधु सिंगला (हिंदी विभाग), सुरभि जैन (अर्थशास्त्र विभाग) एवं शिल्पी गुप्ता ( वाणिज्य विभाग)सभी के सार्थक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल रहा।







