
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की छात्रा रिद्धिमा ने जिला निर्वाचन
कार्यालय द्वारा श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ
में आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 25
जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुए समारोह में रिद्धिमा को प्रमाण पत्र
और ढाई हजार पुरस्कार राशि प्रदान की गयी।
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता और महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी हर सांस्कृतिक गतिविधि और प्रतियोगिताओं में भाग लेते है और अच्छा प्रदर्शन कर रहे है जो गर्व का विषय है और ये प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समग्र विकास में भी जरूरी है। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता और कॉलेज की कल्चरल कमेटी की कन्वीनर डॉ. सुप्रिया ढांडा ने रिद्धिमा को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
महाविद्यालय की कल्चरल कमेटी की कन्वीनर डॉ० सुप्रिया ढांडा और मैडम शैली मलिक के नेतृत्व में रिद्धिमा ने पहले यूथ फेस्टिवल और अब जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया और मंगलवार को विजयी छात्रा का महाविद्यालय स्टाफ ने स्वागत किया और उज्वल भविष्य की कामना की।






