
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के एडीजी क्लब ने कॉलेज प्रबंध समिति के
प्रधान देवेंद्र गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी श्री दिनेश गुप्ता व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव
गुप्ता के दिशा–निर्देशन में अपेक्स सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स द्वारा आयोजित
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2024 में भाग लिया l महाविद्यालय के एसडीजी क्लब
ने इसमें आउटस्टैंडिंग परफोर्मेंस के साथ A++ ग्रेड हासिल किया।
विगत 2023–24 में इस क्लब के तहत जो भी गतिविधियां आयोजित की गई उन
सभी पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अपेक्स एसडीजी संस्था द्वारा दिए गए
प्रारूप में जमा की। ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र संघठन द्वारा चिन्हित 17 सतत
विकास लक्ष्यों में से अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ ने चार लक्ष्यों को केंद्रित
कर क्लब बनाए हुए हैं एवं हर क्लब में दो संयोजक नियुक्त किए हुए हैं। मुख्य
संयोजक डॉ. सारिका कंजलिया की देखरेख में सभी क्लब कॉर्डिनेटर्स के संयुक्त
प्रयासों से महाविद्यालय ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। गौरतलब है कि
अग्रवाल कॉलेज ने वर्ष 2023 में भी इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर अव्वल
स्थान हासिल किया था l
महाविद्यालय के कार्याहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने मुख्य संयोजक व क्लब संयोजकों को अपने कार्यालय में बुलाकर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. देवेंद्र, डॉ. रेखा सेन, डॉ. इनायत चौधरी, सुभाष कैलोरिया, मैडम नेहा गोयल, डॉ. विनीत नागपाल आदि क्लब कॉर्डिनेटर्स मौजूद रहे।





