
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय की थिएटर सेक्शन की कल्चरल टीम ने एआईयू द्वारा आयोजित राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल में
बेहतरीन प्रदर्शन कर मिमिक्री इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया ।
10 से 14 मार्च तक चेन्नई की सत्यभामा साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी
में आयोजित इस नेशनल यूथ फेस्टिवल में अग्रवाल महाविद्यालय की थिएटर
की कल्चरल टीम ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व
करते हुए मिमिक्री और स्किट में भाग लिया और मिमिक्री में प्रथम
और स्किट में कुल 26 टीम से मुकाबला करते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया।
इससे पहले 03 से 07 फरवरी को अंबाला की महर्षि मारकंड़ेश्वर यूनिवर्सिटी
में आयोजित हुए नॉर्थ सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में
भी टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा साबित करते हुए मिमिक्री में प्रथम और
स्किट में तीसरा स्थान हासिल किया था।
मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की गवर्निंग
बॉडी के चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता और महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता
जी ने जीतकर आए विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
हमारे कॉलेज के लिए ये निसंदेह गर्व का विषय है कि हमारे महाविद्यालय की
थिएटर सेक्शन की कल्चरल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर
मिमिक्री में गोल्ड मेडल जीता है। चेयरमैन देवेन्द्र गुप्ता जी ने कहा कि हमारे
कालेज की कल्चरल टीम ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया,चाहे वो जोनल, इंटर
जोनल,नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी और अब ये नेशनल यूथ फेस्टिवल हो,
विद्यार्थियो ने कॉलेज का नाम रोशन किया है और इससे महाविद्यालय के
अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य के लिए प्रेरणा मिलेगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार गुप्ता और कॉलेज की कल्चरल कमेटी की कन्वीनर डॉ. सुप्रिया ढांडा ने जीतकर आए विद्यार्थियों को बधाई दी और प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि और गौरव का विषय है, मिमिक्री में छात्र हर्षित ने कॉलेज और फरीदाबाद के इतिहास में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है और स्कीट में 26 टीम में से चौथा स्थान हासिल किया है।
प्राचार्य डॉ० संजीव गुप्ता ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज की
पूरी मैनेजमेंट, गवर्निंग बॉडी, विद्यार्थियों की मेहनत और मैडम
सुप्रिया ढांडा की पूरी थिएटर कल्चरल टीम को जाता है। कल्चरल कमेटी
कन्वीनर डॉ० सुप्रिया ढांडा ने कहा कि नेशनल लेवल यूथ फेस्टिवल के लिए
महाविद्यालय के छात्र कलाकारों ने एक्सपर्ट डायरेक्टर और थिएटर सेक्शन
इनचार्ज डॉ रेखा सेन और श्री लवकेश के नेतृत्व में प्रतिदिन कई घंटे अभ्यास
किया हैं और उनकी अंतत सब की मेहनत सफल हुई। चेन्नई से जीतकर आए
विद्यार्थियों का मंगलवार को कॉलेज मैनेजमेंट और थिएटर सेक्शन की पूरी
टीम डॉ रेखा सेन, श्री लवकेश,शैली मलिक, गीता, मानसी, श्री आशीष,सपना, श्री
सौरभ गुप्ता और समस्त स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का मुहँ मीठा करवा
स्वागत किया।
विजयी विद्यार्थियों हर्षित,वंदना,रिमझिम,बंसी,शालू,दर्शन और
मोहित ने कॉलेज का धन्यवाद किया। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज
(एआईयू) ने अपने से जुड़ी सभी यूनिवर्सिटीज को अलग अलग जोन में बांटा
हुआ है, कुल आठ जोन है,इन आठ जोन में विजयी टीम के मध्य राष्ट्रीय स्तर
के यूथ फेस्टिवल में मुकाबला होता है।






