
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय की 1 हरियाणा नेवल यूनिट के एनoसीoसीo कैडेट्स ने विभिन्न राष्ट्रीय कैंपो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया l वर्ष 2025 के गणतंत्र दिवस परेड में कैडेट कैप्टन श्रेयत सोम ने प्रधानमंत्री रैली में अपनी भागीदारी दर्ज की।
वहीं कैडेट को मलने कर्तव्य पथ परेड में शानदार प्रदर्शन किया । इसके अतिरिक्त वर्ष 2024-25 में सीनियर डिवीजन कैडेट कैप्टन नेहा ने ऑल इंडिया नौसैनिक कैंप 2024 में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया । दिसंबर 2024 में आयोजित स्पेशल यॉटिङ शिविर विशाखापत्तनम में पीoओo कैडेट सुजल और कैडेट रिया भाटी ने प्रतिभागिता की । दिसंबर 2024 में आयोजितशिप अटैचमेंट शिविर, मुंबई में कैडेट गौरव ने प्रतिभागिता की ।
वहीं कैडेट भविष्य राठी और कैडेट नेत्रपाल ने स्पेशल नेशनल इंटीग्रेशन शिविर, नागालैंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, सीनियर डिवीजन कैडेट कैप्टन नेहा और लिडिंग कैडेट कीर्ति ने अखिल भारतीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया l इन सभी राष्ट्रीय कैम्पो में कैडेट्स ने प्रतिभागिता कर कैम्पों में आयोजित विविध गतिविधियों में भाग लेकर पुरस्कार व मेडल अर्जित किये l
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉo संजीव कुमार गुप्ता ने एनसीसी अधिकारी सब. लेफ्टिनेंट डॉo पूजा सैनी व एनoसीoसीo कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l







