
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
यह प्रतियोगिता वीर बहादुर विश्वविद्यालय जौनपुर, उत्तर प्रदेश में 24 मार्च से 26 मार्च 2022 को आयोजित हुई जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया कुमारी नेहा सैनी एम.कॉम फर्स्ट ईयर की छात्र है तथा उन्होंने स्वर्ण पदक अंडर-70 किलो फीमेल पॉइंट फाईट में अपनी प्रतिबंधित को परास्त कर प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में अग्रवाल महाविद्यालय की दो छात्राओं नेहा और पायल ने भाग लिया। उनका चयन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप मे 9 मार्च से 11 मार्च 2022 मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर हुआ। अग्रवाल महाविद्यालय सदैव महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासरत रहता है ताकि छात्राएं अपनी रुचि के अनुरूप क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें। प्राचार्य जी ने नेहा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में इस तरह जीतने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता
जी, उपप्राचार्य मैडम कमल टंडन खेलकूद संयोजक के.एल कौशिक, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. सारिका, डॉ. इनायत श्री मनमोहन सिंगला व शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ. जगबीर सिंह व मोहित हुड्डा, कोच अजय, अंजु रानी व महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







