
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के निशानेबाज शुभम् बीसला (BA. 2nd Year) ने भारत का नेतृत्व करते हुए चंगवों कोरिया में आयोजित वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में रजत पदक तथा इंडिविजुअल में गोल्ड मेडल जीत कर सर्वश्रेष्ठ सूटर का खिताब प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन 14 जुलाई से 25 जुलाई 2023 तक हुआ । इसमे लगभग 45 देशों की टीमों ने भाग लिया । अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता जी और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता जी ने विजेता छात्र शुभम् बीसला को महाविद्यालय परिसर में आमंत्रित कर फूल व ढोल से जोरदार स्वागत किया एवं इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी व कहा की शुभम् आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। प्राचार्य जी ने इस अविस्मरणीय जीत के लिए निरंतर मेहनत व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय को सफलता का मूल मंत्रबताया, और कहा शुभम् की इस उपलब्धि के लिए उनके कोच राकेश और दीपक को भी इसका श्रेय जाता है।
साथ ही प्राचार्य जी ने महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. जगबीर सिंह, खेल कूद के संयोजक डॉ. के. एल. कौशिक, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. नरेश कमरा, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. गीता गुप्ता, अन्य प्राध्यापकों, उप-अधीक्षक श्री मनमोहन सिंगला को बधाई दी ।







