
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय के प्रांगण में लोहड़ी
समारोह का आयोजन किया गया। अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के
अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता , महासचिव दिनेश गुप्ता एवं अग्रवाल
कॉलेज प्रिंसिपल डा संजीव कुमार गुप्ता की सद प्रेरणा से विद्यालय में
समय-समय पर अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं
।इसी श्रृंखला में लोहड़ी पर्व मनाया गया जिसका उद्देश्य प्रेम, सौहार्द
की भावना एवं मिलजुल कर रहने का संदेश देना था ।
प्रिंसिपल डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने लोहड़ी को प्रज्जवलित कर विद्यार्थियों को
संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी का त्यौहार सूर्य और अग्नि देव को
समर्पित है, इस दिन लोग भगवान से अच्छी फसल की कामना करते हैं
और उन्हें धन्यवाद देते हैं। इसलिए हमें यह त्यौहार मिलजुल कर प्रेम से
मनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी गायन एवं नृत्य के
माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियां दी और कार्यक्रम में शमां बांध दिया।
इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ उषा चौधरी एवं स्टाफ के सहयोग से यह
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के
समस्त प्रवक्तागण, विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम के अंत में
सभी को मूंगफली एवं रेवड़िया वितरित की गई। साथ ही भोजन का
भी प्रबंध किया गया।





