
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज की यूथ रेड क्रॉस इकाइयों के द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 की थीम “मानवता को जीवित रखना” को मध्यनजर रखते हुए मनाया गया l विश्व रेडक्रॉस दिवस पूरे विश्व में 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है l विश्व रेडक्रॉस दिवस का उद्देश्य स्वयंसेवकों में करुणा व मानवता की भावना को जागृत करता है l रेड क्रॉस एक ऐसी संस्था है जो युद्ध, महामारी व किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में पीड़ितों मदद करती है l
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता का ऐसी गतिविधियों को महाविद्यालय में संपन्न करने के पीछे जो लक्ष्य है वह स्वयंसेवकों में सेवा,मानवता, करुणा व पीड़ितों के लिए दर्द महसूस करने के भाव को जगाना है l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सदैव किसी भी प्रकार की मुसीबत में पड़े लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए l
कॉलेज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष व कॉलेज की रेड क्रॉस के पूर्व कॉर्डिनेटर डॉ. जयपाल सिंह ने रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनैंट के जीवन के संघर्ष के बारे में बताया व किस तरह उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने घायलों की सेवा की l उन्होंने सर जीन हेनरी ड्यूनैंट की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की l
रेड क्रॉस के बैनर तले आज ही के दिन वालंटियर्स को एक डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाकर विश्व थैलेसीमिया दिवस भी मनाया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के पर्यावरण विषय के प्रवक्ता श्री लवकेश के द्वारा स्वयंसेवकों को इस बीमारी के कारणों, लक्षणों व उपचार संबंधित जानकारी दी गई l इस अवसर पर कॉलेज के पुस्तकाल्याध्यक्ष डॉ. रामचंद्र, हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार निराला, रेड क्रॉस के काउंसलर श्रीमती पूजा, श्री सुभाष कैलोरिया और 39 स्वयंसेवक उपस्थित रहे l





