
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में 14 अगस्त, 2024 को बी.कॉम, बी.एस.सी. (नॉन- मेडिकल/कंप्यूटर साइंस), बी.एस.सी. ऑनर्स (रसायन विज्ञान/गणित) और एम.एस.सी. (रसायन विज्ञान/गणित/भौतिकी) के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ’ समारोह का आयोजन अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता जी एवं अग्रवाल कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी की सदप्रेरणा से हुआ ।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र गुप्ता जी, श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी, डॉ. सचिन गर्ग (इंचार्ज, विंग 1, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ ) एवं अन्य स्टाफ ने शहीद जय भगवान की स्मृति में बनाये गए शहीद स्मारक को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी, डॉ. सचिन गर्ग, डॉ. शोभना गोयल ( वाणिज्य विभागध्यक्ष ) ने उनका स्वागत पुष्प भेंट कर किया। कार्यक्रम की इंचार्ज डॉ. शोभना गोयल एवं डॉ. प्रियंका
सेहरावत ने प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी को पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया। डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी ने कॉलेज का संक्षिप्त विवरण दिया और विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी।
तत्पश्चात डॉ० प्रियंका सहरावत
ने कॉलेज की डॉक्युमेंट्री प्रस्तुत की। श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को कॉलेज के समग्र वातावरण का प्रभावी
ढंग से उपयोग करने, लगन से काम करने, सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों, खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घोषणा की जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा उसे
5 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष हरियाणा से बाहर एक यात्रा का आयोजन करने का वादा किया।
गणित विभागयाध्यक्ष डॉ० के.एल कौशिक ने कॉलेज इंफ्रास्ट्रक्चर,परीक्षा पद्धति, आंतरिक मूल्यांकन, गतिविधि कैलेंडर ,पाठ- योजना एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति संबंधी नियमों एवं सिद्धांतों को बताया। सभी संकाय सदस्यों ने संक्षेप में अपना परिचय दिया और कॉलेज से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने छात्रवृत्ति
योजनाओं, छात्र शिकायत निवारण प्रणाली, मेंटरिंग प्रणाली और यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी (वाई.आर.सी) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र ने छात्रों को पुस्तकालय और उसे जुडी सुविधाओं के बारे में जानकारी
दी, जिसमें ई-सामग्री, ई-संसाधन, शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट सेवाएं तथा अन्य अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला ।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना गोयल ने छात्रों को एंटी-रैगिंग सेल, एन.एस.एस, वाणिज्य
मंच, आंतरिक शिकायत समिति और यौन उत्पीड़न विरोधी समिति के बारे में जानकारी दी। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा सैनी ने छात्रों को एन.सी.सी, उन्नत भारत अभियान, सांस्कृतिक गतिविधियों और भारतीय ज्ञान प्रणाली के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रियंका सेहरावत ने एन.ई.पी 2020, इको एंड एनर्जी कंसर्वेशन क्लब, केमिकल सोसाइटी और ए.बी.सी आई डी के बारे में चर्चा की। वाणिज्य विभाग की डॉ. रेखा सैन ने छात्रों को स्वच्छता सेनानी टीम, रेड रिबन क्लब, महिला सेल, स्ट्रीट आर्ट और म्यूरल क्लब के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य विभाग की डॉ. डिम्पल ने एस.डी.जी क्लब, उद्यमिता एवं कौशल विकास केंद्र, उपभोक्ता जागरूकता क्लब, आई.पी.आर सेल, कॉलेज पत्रिका ‘स्त्रोत’, युवा महिला लेखक क्लब और चुनावी साक्षरता क्लब पर प्रकाश डाला।
इतिहास विभाग की डॉ. सुप्रिया ढांडा ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों, पुरस्कारों और सम्मानों तथा योग कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। सी.ई.ई.पी समन्वयक श्री मनोज ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के बारे में जानकारी दी। हेड क्लर्क श्री मनमोहन सिंगला ने प्रशासनिक कार्यालय, बस पास, विश्वविद्यालय के काम और फीस संबंधी मामलों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन वाणिज्य विभाग की डॉ. डिम्पल द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रियंका सहरावत ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।






