
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में 76वा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान गवर्निंग बॉडी एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज महासचिव गर्वनिंग बॉडी एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से यह राष्ट्रीय पर्व निष्ठापूर्वक मनाया गया।
अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ की उपस्थिति में ध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और संविधान के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति और निष्ठा का पर्व है।
कार्यक्रम का समापन मनोहारी धुन के साथ राष्ट्रीय गान से समाप्त हुआ । इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी की देख रेख में पी ओ कैडेट सुजल ने टुकड़ी का नेतृत्व दशहरा मैदान बल्लभगढ़ में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में परेड कर शानदार प्रदर्शन किया जिन्हें मुख्य अतिथि विधायक पं. मूलचंद शर्मा, श्री मयंक भरद्वाज, एस.डी.एम. बल्लबगढ़ और श्री महेश श्योरान, (एचपीएस) सहायक पुलिस आयुक्त, बल्लबगढ़ द्वारा द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।







