
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में कला संकाय के बी.ए, बी.ए अर्थशास्त्र, बी.वॉक (आर. एम) एम. ए हिंदी, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह ( इंडक्शन, दीक्षारंभ सेरेमनी)का आयोजन किया गया। ये इंडक्शन (दीक्षारंभ) सेरेमनीअग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सद्प्रेरणा से कॉलेज में नए सत्र में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं। अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ०संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीपशिखा प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक डा. जयपाल सिंह एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. के.एल कौशिक द्वारा पौधा भेंट कर अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संजीव गुप्ता का स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ. प्रियंका सहरावत ने कॉलेज की डॉक्युमेंट्री प्रस्तुत की। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने विभागों के प्रवक्ताओं का परिचय देते हुए कॉलेज में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्रवक्ता उपस्थित थे।हैड क्लर्क सुपरवाइजर श्री मनमोहन सिंगला ने प्रशासनिक कार्यालय संबंधी जानकारी के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं जैसे बस पास, विश्वविद्यालय के कार्य तथा फीस संबंधी जानकारियां दी।
तत्पश्चात अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें महाविद्यालय संबंधी नियमों,सिद्धांतों का पालन करने एवं संस्कारवान बनने का संदेश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कॉलेज की समस्त गतिविधियों से परिचित कराना एवं उनको दीक्षा देना है ताकि उनके अंदर जज़्बा बना रहे और वह समस्त गतिविधियों में भाग लेकर ऊंचाइयों को छूएं।विद्यार्थी मेहनत से मन लगाकर पढ़ाई करें ,सभी का सहयोग उनको मिलेगा। आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प से ऊंचाइयों को छू सकतेऔर नये आयाम प्राप्त कर सकते हैं। साथ, ही कॉलेज और स्कूल के अंतर को अनेक उदाहरण के साथ अपनी सरल शैली में समझाया । अंत में विद्यार्थियों को कॉलेज प्राध्यापकों के संरक्षण में महाविद्यालय परिसर मे भ्रमण भी कराया ताकि वे सभी स्थानों से अवगत हो सकें। धन्यवाद ज्ञापन इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जयपाल सिंह द्वारा तथा मंच संचालन डॉ. सुप्रिया ढांडा एवं डॉ. पूजा सैनी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया ,साथ ही शपथ भी दिलवाई गई। “हर घर तिरंगा “मुहिम के तहत अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड की गई






