
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा
विश्व हिंदी दिवस के सुअवसर पर विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा के प्रति
निष्ठा रखते हुए अपनी लेखन प्रतिभा को बढ़ाने के उद्देश्य से स्वरचित कविता
लेखन और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़) एवं दिनेश गुप्ता
(महासचिव, अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़)की सदप्रेरणा से कॉलेज में समय-समय
पर अनेक दिवस विद्यार्थियों को जागरूक करने और प्रतिभा क्षमता को
विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। अग्रवाल कॉलेज
कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता और विंग 1 के प्रभारी डॉ सचिन
गर्ग के मार्गदर्शन में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इन प्रतियोगिताओ में
विभिन्न राज्यों के अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए रोचक
कहानियों के साथ-साथ विषय से संबंधित सजीव पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा
और मातृभाषा के प्रति प्रेम भाव को दर्शाया।
निरंतर आती प्रविष्टियों के चलते इस प्रतियोगिता के परिणाम 15 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेनू माहेश्वरी, कार्यक्रम संयोजिका डॉ मधु सिंगला और सह संयोजक आशीष सिंह के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता सफल एवं सार्थक रही।






