
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के स्वयं सेवकों ने
उन्नत भारत अभियान एवं यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत गोद लिए गए
ग्राम चंदावली में हेल्थ एंड हाईजीन विषय पर डोर टू डोर जागरूकता अभियान
चलाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं महासचिव श्री
दिनेश कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन व कार्यहक प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया
गया। कॉलेज के स्वयं सेवकों हिमांशी, भावना, कविता, सोनिया, लक्की, कृष्णा ने
यूबीए एवं यूओपी इंचार्ज सुभाष कैलोरिया के साथ स्वस्थता मुहिम में अग्रणी
भूमिका निभाई।




